
मूलांक 8 वाले लोग शनि के अधीन माने जाते हैं। किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे व्यक्ति मूलांक 8 में आते हैं। ये लोग सामान्यतः धीमी गति से प्रगति करते हैं, लेकिन किसी भी कार्य को लगातार और धैर्यपूर्वक करने की क्षमता रखते हैं।
जीवन में इन्हें अनेक रुकावटों का सामना करना पड़ता है, फिर भी ये कभी हार नहीं मानते। इनका जीवन अक्सर रोलर-कोस्टर की तरह उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। इनके भीतर धैर्य और सब्र की अद्भुत शक्ति होती है।
मूलांक 8 वाले लोग गहरा ज्ञान रखते हैं। वैवाहिक जीवन में इन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इनका ध्यान प्रायः इस बात पर केंद्रित रहता है कि धन कैसे कमाया जाए। अक्सर इनके पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएँ देखी जाती हैं।
निर्णय लेने में ये जल्दीबाज़ी नहीं करते और इनके मन में क्या चल रहा है, यह बात लोग सामान्यतः आसानी से समझ नहीं पाते।