
जो व्यक्ति किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेता है, वह मूलांक 9 के अंतर्गत आता है। मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है। ऐसे लोगों के व्यक्तित्व में मंगल की ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। ये बहुत ऊर्जा वाले होते हैं, आत्मविश्वासी होते हैं और कभी-कभी गुस्सैल भी हो सकते हैं।
इनमें दया और करुणा की भावना प्रबल होती है। समाज और लोगों की मदद करना इन्हें बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग समाज सेवा और मानवता से जुड़े कार्यों में हमेशा सक्रिय देखे जाते हैं। इनमें इतनी ऊर्जा होती है कि ये कभी भी कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानते।
मित्रता में ये सच्चे और भरोसेमंद होते हैं और अपने रिश्तों को हमेशा निभाते हैं। तीखा भोजन इन्हें बहुत पसंद होता है, इसी वजह से कभी-कभी इनके पित्त में समस्या भी हो सकती है। ये भावुक होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को सामने लाना पसंद नहीं करते।
चिकित्सा, समाज सेवा, दान-पुण्य, चैरिटेबल ट्रस्ट, हीलिंग, ज्योतिष आदि क्षेत्र उनके लिए अनुकूल माने जाते हैं और इनमें ये सहज सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
