इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में हैं और मध्य अक्टूबर तक वहीं रहेंगे। मंगल 13 सितंबर से तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध कन्या राशि में हैं जबकि शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। धीमी गति से चलने वाले ग्रह शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। देखते हैं ये गोचर इस सप्ताह सभी राशियों पर क्या असर दिखाएंगे और कैसा रहेगा यह सप्ताह ज्योतिष की दृष्टि से-

मेष राशि
कार्य और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। सेहत को लेकर सजग रहें। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि धन खर्च बढ़ने की संभावना है।
वृषभ राशि
यदि आप अपने शैक्षिक और आर्थिक लक्ष्यों पर ईमानदारी से ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी। कार्य-व्यापार में अचानक उतार-चढ़ाव या रुकावटें आ सकती हैं। कार्य कारणों से दूर-दराज की यात्रा संभव है।
मिथुन राशि
सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में सतर्क रहना होगा। निजी और बाहरी परिस्थितियाँ तनाव बढ़ा सकती हैं। आर्थिक और कार्यक्षेत्रीय प्रयास प्रभावित हो सकते हैं लेकिन सप्ताहांत में सम्मान और धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन और निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है।
कर्क राशि
सप्ताह के पहले हिस्से में व्यापार में लाभ होगा, विशेषकर उत्पादन और विक्रय में। बाद के दिनों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से तनाव रह सकता है और इच्छित आर्थिक लक्ष्य दूर हो सकते हैं। सतर्क रहकर कार्य करें।
सिंह राशि
आजीविका से जुड़ी दिक्कतों में आंशिक राहत मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में खर्च अधिक रह सकता है और सेहत पर असर पड़ सकता है। खान-पान संतुलित रखें। मध्य सप्ताह से व्यापार में लाभ और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि
सकारात्मक सोच से कार्य और स्वास्थ्य दोनों में सुधार होगा। सप्ताह की शुरुआत कार्यक्षेत्र और व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेगी।
तुला राशि
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें। सप्ताह के मध्य में अन्न और धन की प्राप्ति के योग हैं। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। हालांकि सप्ताहांत में खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह दृढ़ता और नई खोजों के लिए अनुकूल है। इच्छाशक्ति और ऊर्जा चरम पर रहेगी। लक्ष्य स्पष्ट रखें और हिम्मत से चुनौतियों का सामना करें।
धनु राशि
सप्ताह का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। अधिकारियों और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवन में उत्साह रहेगा।
मकर राशि
सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्य और व्यापार में सफलता मिलेगी। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों या प्रशासन से आलोचना झेलनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में आजीविका से जुड़े संसाधनों और कर्मचारियों पर ध्यान दें। पूंजी निवेश और विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी लेकिन खर्च और जोखिमों से चिंतित रह सकते हैं।
मीन राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार का विस्तार होगा और दूर-दराज के बाजारों में पकड़ मजबूत होगी। उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लें।
