
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और सभी से अपील की कि वे समाज में महिलाओं का सम्मान और सम्मानजनक स्थान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।
राष्ट्रपति ने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने इस अवसर पर यह भी जोर दिया कि समाज की प्रगति और समरसता तभी संभव है जब महिलाएं सुरक्षित, सशक्त और सम्मानित महसूस करें।
मुर्मू का यह संदेश महिलाओं के अधिकारों, उनके सम्मान और समाज में समान भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने देशवासियों से प्रेरित होकर समाज में नारी सम्मान और समानता के मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया।
