
मुंबई। साहित्य संगम संस्था द्वारा आर. के. कॉलेज, बच्चानी नगर पुष्पा पार्क, मालाड (पूर्व) में 5 अक्टूबर को पुस्तक विमोचन समारोह एवं बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार व लेखक राजेश विक्रांत की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवासी कवि व साहित्यकार सुरेश चंद्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ अध्यक्ष, भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम मुख्य अतिथि रहे जबकि समाजसेवी आलोक द्विवेदी विशेष अतिथि रहे।
सबसे पहले सुदाम रामभाऊ कटारे (राज्य स्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त) की पुस्तकों- मृत्यु: शाश्वत प्रसंग एवं भूमिति पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके बाद डॉ कृपा शंकर मिश्र (वरिष्ठ कवि व संपादक), पंडित राम व्यास उपाध्याय (संस्कृत), जवाहरलाल ‘निर्झर’ (भोजपुरी), दिनेश बैसवारी, अवधी, कल्पेश यादव (बुंदेलखंडी), हरिश्चंद्र सिंह सत्यवादी (अवधी) व अनिल त्रिपाठी कड़क के साथ प्रशांत बचुते, भीमराव शिंदे व देविदास मोरे ने मराठी में काव्य पाठ किया।संचालन संस्थाध्यक्ष कवि राम सिंह बिखरे ने किया और आर के कॉलेज के प्रमुख आर के ने आभार व्यक्त किया।
