
◆ मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अमरजीत सिंह मनहास का जन्मदिन सादगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में कालिना स्थित उनके कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मान्यवरों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राजन भोसले, जाकिर अहमद, वीरेंद्र उपाध्याय, एड. धर्मेश व्यास, शिवजी सिंह, सुनील गंगवानी, महेश मलिक, दिनेश सिंह, विष्णु गायकवाड, गणेश कांबले, अमित शेट्टी, वजीर चांद मुल्ला, रिजवान हैदर और डेविड एमटी उपस्थित थे।
डॉ. अमरजीत सिंह मनहास ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी साथियों का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
