● अंडमान सागर में मिला विशाल क्रूड ऑयल भंडार

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि अंडमान सागर में लगभग 2 लाख करोड़ लीटर क्रूड ऑयल का विशाल भंडार मिलने की संभावना है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो यह भंडार भारत की अर्थव्यवस्था के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है।
पुरी के अनुसार यह भंडार हाल ही में गुयाना में मिले 11.6 बिलियन बैरल के तेल भंडार के बराबर हो सकता है। इससे भारत की GDP 3.7 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 20 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
सरकार ने इस क्षेत्र में तेल और गैस की खोज को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। ऑयल इंडिया और ONGC जैसी कंपनियों ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सर्वे और ड्रिलिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह खोज भारत की ऊर्जा जरूरतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम हो सकती है।