
● मुंबई ।
भाजपा मुंबई द्वारा हिंदू संवाद महोत्सव का कार्यक्रम वाराणसी के गंगा घाट से गंगा आरती एवं देव दीपावली का लाइव प्रसारण मुंबई के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 8 स्थानों पर किया गया। इसमें शामिल भक्तों ने आरती एवं दीपक जलाकर कार्यक्रम को भव्य बनाते हुए सनातन परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक मिहिर कोटेचा, विधायक कैप्टन तमिल सॉल्विन, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष दीपक बाला तावड़े, एड. ज्ञानमूर्ति शर्मा, वीरेंद्र महात्रे, दीपक दलवी, शलाका ताई, नीरज उभारे, नगरसेवक कमलेश यादव, रवि राजा, संगीता शर्मा, कृष्णा बेन रेड्डी, श्रीनिवास तिवारी, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, झोपड़पट्टी मोर्चा मुंबई अध्यक्ष आर डी यादव, जिला महामंत्री नितिन बनकर, अप्पा बेलवरकर, संदीप घूघे, लोरिक यादव, भाजपा नेता नितेश सिंह, कमलेश शुक्ला, बलवंत वर्मा, रमाकांत गुप्ता, रेशमा महेश चौगुले, संजय यादव, राजन सिंह, दिवेश यादव, एड विकाश सिंह, रश्मि उपाध्याय, दीपू सिंह, अजय चौरसिया की रही। सभी स्थानों पर भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भक्तगण शामिल हुए और इससे कार्यक्रम सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचा।
