
मिर्जामुराद।
गौर गांव-मिर्जामुराद स्थित वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार यानी आज से सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया है। यह कथा सौरभ सिंह जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है।
कॉलेज के प्रबंधक एवं भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम तथा कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ ने बताया कि 15 नवंबर को सौरभ सिंह की जन्म जयंती है। इसी उपलक्ष्य में यह भागवत कथा आयोजित की गई है। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
शनिवार को, हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी सौरभ सिंह छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रमाणपत्र प्रदान कर 15 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।
