
● रवीन्द्र मिश्रा@मुंबई
वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा ‘वंदे मातरम् रैली’ निकाल कर देशभक्ति का अद्भुत परिचय दिया गया।
यह रैली अंधेरी पश्चिम स्थित नाना-नानी पार्क से प्रारंभ होकर आरामनगर आर्य समाज हॉल के पास संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा थामे देशभक्तों ने स्व. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित अमर गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और लोगों को इसके ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया।
रैली के समापन अवसर पर यह संदेश दिया गया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा, विट्ठल बंदेरी, पूर्व नगरसेविका सुधा सिंह, पूर्व नगरसेवक अनीस मनवानी, रोहन राठोड़, डॉ. राधेश्याम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
