
■ मुंबई।
हिंदी भाषा, संस्कृति और साहित्य के प्रचार-प्रसार में आजीवन समर्पित रहे ‘आशीर्वाद’ संस्था के संस्थापक तथा सुप्रसिद्ध हिंदीसेवी डॉ उमाकांत बाजपेयी का 6 नवंबर 2025 को 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।
डॉ बाजपेयी लेखक, संपादक, आयोजक और समाजसेवी के रूप में समान रूप से ख्यात थे। उन्होंने 1969 में ‘आशीर्वाद’ पत्रिका की स्थापना की तथा 1977 में इसी नाम से साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था का गठन किया। वे भारतीय जीवन बीमा निगम में वरिष्ठ अधिकारी रहे और मुंबई को अपनी कर्मभूमि बनाते हुए हिंदी सेवा के अनेक आयाम जोड़े।
उनके उल्लेखनीय कार्यों में अखिल भारतीय लेखक सम्मेलन (1974 व 1978), आशीर्वाद फिल्म अवार्ड (1978 से 25 वर्षों तक) और आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार (1991 से अब तक) प्रमुख हैं। उन्होंने ‘एक था नर एक थी मादा’, ‘एक मृग सोने का’, ‘बैंड बाजा बुलेट’ और ‘जय राम जी की’ जैसी कहानी-संग्रहों की रचना की।
- उनकी पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है-
दिनांक: रविवार, 9 नवंबर 2025
समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
स्थान: क्लब मिलेनियम, जुहू गुलमोहर रोड, जुहू, मुंबई – 400049 - शोकाकुल परिवार
बाजपेयी परिवार, श्रीवास्तव परिवार एवं ‘आशीर्वाद’ परिवार।
