
● मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। सेहत के लिहाज से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि खानपान की अनियमितता के कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मिश्रित रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, पर आय में भी वृद्धि संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। करियर और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
● वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए नियमित व्यायाम करें और अपना रूटीन चेकअप करवाएं। आर्थिक स्थिति सप्ताह की शुरुआत में कमजोर रह सकती है, किंतु पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारी मेहनत करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
● मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और स्वयं को फिट रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें। व्यापारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
● कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए दिनचर्या में सुधार करें और खानपान पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी। व्यापारियों की अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल कमजोर रह सकता है, जिसका प्रभाव व्यापार पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
● सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि मौसम परिवर्तन से हल्की परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। व्यवसाय में आपकी योग्यता स्पष्ट दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोग मन लगाकर काम करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
● कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर खानपान और ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यापारी प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी आवश्यक है।
● तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए भोजन पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और संतोष का भाव बना रहेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी है; व्यापार का विस्तार संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय सामान्य रहेगा।
● वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी या बुखार हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें। नौकरीपेशा लोग सोच-समझकर कार्य करें, नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सतर्कता आवश्यक है।
● धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। असंतुलित खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए योग और ध्यान का सहारा लें। आय अच्छी रहेगी, किंतु खर्च भी अधिक हो सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
● मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, नियमित व्यायाम और प्रातःकालीन सैर लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोग नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
● कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य ठीक रहेगा, किंतु बीच में दांत दर्द की समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी प्रकार का संकट नहीं रहेगा। घर के लिए खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं।
● मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। खर्च अधिक हो सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें और आय बढ़ाने का प्रयास करें। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता के बल पर सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम है, लव मैरिज के योग भी बन सकते हैं।
