
● रवीन्द्र मिश्रा
वसई-नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के बचत गटों में कार्यरत सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार वसई-विरार जिला पूर्व सचिव अमित ओमप्रकाश दूबे के नेतृत्व में बुधवार को आचोले स्थित जिला मध्यवर्ती कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वसई-विरार जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल के मार्गदर्शन में बचत गट से जुड़ी अनेक महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रज्ञा पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी महापौर भाजपा का ही होगा। कार्यक्रम में महामंत्री मनोज बारोट, योगेन्द्र प्रसाद चौबे, जिला उपाध्यक्ष सकीना नूरानी, देवराज सिंह, आचोले मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
