
● रवीन्द्र मिश्रा@मुंबई
दिंडोशी विधानसभा में उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य उत्तर भारतीय सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कुरार विलेज स्थित नूतन विद्या मंदिर में रविवार, उत्तर भारतीय मोर्चा (उ.प.जि.) अध्यक्ष बलवंत वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम योगेन्द्र चौहान एवं राधेश्याम गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम तथा उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा उपस्थित थे। अतिथि द्वय ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी महापौर भाजपा का होना चाहिए और इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में लग जाना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष युवराज बनसोडे, महामंत्री सुनील गिरी, आनंद उपाध्याय, मुकेश यादव, अरविंद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सचिन पांडेय, रीता सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने किया। समापन पर उपस्थित सभी उत्तर भारतीयों ने बाटी–चोखा का आनंद लिया।
