
● मुंबई
मेड़ता तहसील महेश्वरी परिषद द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह आयोजन माहेश्वरी भवन, अंधेरी पश्चिम (मुंबई) में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. बी. आर. जाजू ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि रमेश चांडक ने अपने संबोधन में कहा कि हम मोबाइल के गुलाम होते जा रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रतिदिन कम से कम पंद्रह मिनट बिना मोबाइल के पूरे परिवार के साथ बैठने की आदत विकसित की जानी चाहिए।

समारोह के दौरान हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ‘लाफ्टर चैंपियन’ फेम सुनील सावरा, राना तबस्सुम और डॉ. राज बुंदेली ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश मिश्र ने जहां अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब हँसाया, वहीं ‘बेटी को ख़त’ कविता के माध्यम से भावुक कर दिया।
आयोजन समिति के लालचंद दरक, ब्रिजमोहन फोफालिया, राधेश्याम दालिया सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयास किए। अंत में डॉ. बी. आर. जाजू ने सभी आगंतुकों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
