- कई देशों में भारतीयों के लिए आसान हुई विदेश यात्रा

● नई दिल्ली
भारतीय पासपोर्ट की नई वैश्विक रैंकिंग ने यात्रियों के लिए राहत और सुविधा दोनों बढ़ा दी हैं। रैंकिंग में सुधार के साथ एशिया, अफ्रीका, ओशिनिया, कैरिबियन और मध्य पूर्व के कई देशों में भारतीय नागरिकों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम हो गई है।
अब थाईलैंड, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, बारबाडोस, फिजी तथा सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइन्स जैसे देशों में भारतीय यात्रियों को वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिल रही है। वहीं इंडोनेशिया, मालदीव, श्रीलंका, केन्या, जॉर्डन और फिलीपींस सहित कई देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की व्यवस्था उपलब्ध है।
इस बदलाव से भारतीय यात्रियों को विदेश यात्रा की तैयारी में लगने वाला समय और औपचारिकताएं कम होंगी। साथ ही पर्यटन, कारोबार और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के नए अवसर भी खुलेंगे।
