■ ठाकुर रमेश सिंह, पारसनाथ तिवारी और विजय सिंह ‘कौशिक’ का सम्मान
■ विधायक संजय उपाध्याय, डॉ राधेश्याम तिवारी, संतोष आरएन सिंह, अनिल गलगली, उदयप्रताप सिंह की उपस्थिति में हुआ सम्मान

● मुंबई
महानगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा दहिसर स्थित संस्था सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं प्रमुख मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बोरीवली के लोकप्रिय विधायक संजय उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर. एन. सिंह तथा शिक्षाविद् डॉ. हृदय नारायण मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं शिक्षाविद् रमेश सिंह ठाकुर को उनकी अनुपस्थिति में 25वां डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार–2025 की घोषणा कर, दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक को 8वां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार–2025 तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पारसनाथ तिवारी को बाबू आर.एन. सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया।
- समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह कौशिक द्वारा लिखित यात्रा-संस्मरण पुस्तक “कुछ रंग इधर के, कुछ रंग उधर के (एक पत्रकार का सफरनामा)” का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम में नवभारत के संपादक ब्रजमोहन पाण्डेय, शिवसेना (उ.बा.ठा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, हमारा महानगर के संपादक राघवेन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार व आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, प्रारम्भ उत्तर दर्शन के संपादक विनोद हरदत्त सिंह, संस्था के सह-संस्थापक दिनेशचंद्र उपाध्याय तथा राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्था अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी के मुख्य संयोजन एवं महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा के संचालन में आयोजित इस समारोह में समाजसेवी श्रीनिवास तिवारी विद्रोही, संस्था के मार्गदर्शक मंडल सदस्य श्रीकांत पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिप्रसाद पाण्डेय, डॉ ब्रजेश पांडेय, परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, समाजसेवी रामसेवक पाण्डेय, आशुतोष उपाध्याय, डॉ. अजय एल. दुबे, समाजसेवी अनिरुद्ध पाण्डेय, पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, एनबीटी के राजनीतिक संपादक राजकुमार सिंह, समाजसेवी-पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय, शिक्षाविद् चिंतामणि पाण्डेय तथा समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पाण्डेय सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों पं. कमलाशंकर मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा, गणेश प्रसाद पाण्डेय, राजकुमार सिंह, मनोज चतुर्वेदी, बी.एम. गुप्ता, सुभाषचंद्र दुबे, एडवोकेट शिशिर पाण्डेय, रत्नेश दुबे एवं रामप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यसमिति सदस्यों कमलाकांत त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित तिवारी तथा संस्था की अंधेरी शाखा के अध्यक्ष प्रेमचंद (बाबा) तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था मंत्री राजीव मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
- संस्था की कार्यसमिति सदस्य सूर्यप्रकाश (संतोष) मिश्र की धर्मपत्नी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. राजपुरोहित के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
