
● मुंबई
कुर्ला पश्चिम स्थित युवा प्रतिष्ठान, सुंदरबाग की ओर से माघी गणपति के भव्य आगमन का समारोह अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भक्तिमय वातावरण में ढोल-ताशों की गूंज और जयघोष के बीच श्री गणराय का भव्य स्वागत किया गया। इस पावन अवसर का शुभारंभ मंडल के प्रमुख सलाहकार एवं सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रियाज मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी और अजीज खान की विशेष उपस्थिति रही। मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष शुभम कांबले, कोषाध्यक्ष दीपक गायकवाड़, सचिव समीर नाजरकर, उपाध्यक्ष अक्षय व्हटकर, उप-कोषाध्यक्ष महेश कचवे तथा उप-सचिव अनिरुद्ध पुजारी और रमेश कुरिल शामिल हैं।
युवा प्रतिष्ठान की ओर से सामाजिक उपक्रमों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा भक्तों के लिए विभिन्न सेवाओं का आयोजन किया जाएगा। माघी गणपति उत्सव को शांति, भक्ति और एकता के वातावरण में मनाया जा रहा है।
