
● रवींद्र मिश्रा@ मुंबई
जयपुर प्रवासी संघ का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ विलेपार्ले में संपन्न हुआ। विलेपार्ले-पश्चिम स्थित मुकेश पटेल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन जयपुर प्रवासी संघ के संरक्षक दिलीप लाखी, अशोक डागा, विनोद दुग्गड़, कृष्ण कुमार राठी, श्रीमती कुसुम काबरा एवं नरेंद्र हिरावत द्वारा किया गया।
सितार वादन पर आधारित इस संगीतमय कार्यक्रम में जयपुर से पधारे डॉ. सुशील तापड़िया, डॉ. शैलेश लोढ़ा, डॉ. अजय बाफना, समाजसेवी राजू मंगोड़ीवाला तथा महेशचंद गुप्ता को ‘जयपुर श्री’ सम्मान से अलंकृत किया गया।
इसी क्रम में जयपुर के युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने वाले कोठारी ग्रुप ऑफ कंपनीज के नवरत्न कोठारी, फिल्मकार के. सी. बोकाड़िया तथा राजस्थान फाउंडेशन के चेयरमैन गणपत कोठारी को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवासी संघ की कार्यकारिणी के सदस्य अरुण निगोतिया, धरमचंद कोठारी, अनिल हिरावत, सुनील सिंघवी, उपसंयोजक मधु कुमार राठी एवं कृष्ण कुमार राठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुसुम काबरा एवं अनिता माहेश्वरी ने किया।
