■ दोपहर 4 बजे मंदिर परिसर से भव्य रथयात्रा

● मुंबई
प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 25 जनवरी तक माघी गणेश जयंती महोत्सव श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर परिवार सहित वैदिक विधि से पूजा-अर्चना करेंगे। महोत्सव के प्रमुख आकर्षण के रूप में 22 जनवरी को दोपहर 4 बजे मंदिर परिसर से भव्य रथयात्रा निकलेगी, जो निर्धारित मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।
पंचांग के अनुसार माघ विनायक चतुर्थी का प्रारंभ 22 जनवरी सुबह 2:47 बजे होगा और समापन 23 जनवरी सुबह 2:28 बजे होगा। मध्याह्न गणेश पूजा का शुभ समय सुबह 11:29 बजे से दोपहर 1:37 बजे तक निर्धारित है, जबकि वर्जित चंद्र दर्शन का समय रात 9:22 से 9:19 तक माना गया है।
