■ 20% कम आपूर्ति, कटौती का शेड्यूल जारी

● ठाणे
ठाणे शहरवासियों को अगले 12 दिनों तक पानी के मोर्चे पर संयम बरतना होगा। ठाणे महानगरपालिका ने 28 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक चरणबद्ध जल कटौती लागू करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में शहर को मिलने वाली जलापूर्ति लगभग 20 प्रतिशत कम रहेगी।
भातसा नदी पर पिसे स्थित बांध में न्यूटिक गेट सिस्टम की मरम्मत के चलते नदी का जलस्तर घटा है। इसके कारण पिसे पंपिंग केंद्र से जलापूर्ति प्रभावित हुई है, और कई इलाकों में पानी कम दबाव से पहुंच रहा है।
● चरणबद्ध कटौती का कार्यक्रम
(हर दिन सुबह 9 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद)
● 28 जनवरी: वर्तकनगर, वागले एमआईडीसी, लोकपुरम, लोकउपवन, चिराग नगर, समता नगर
● 29 जनवरी: चरई, कोलबाड, खोपट, सिविल अस्पताल परिसर, आंबेडकर रोड क्षेत्र
● 30 जनवरी: कलवा, खारेगांव, पारसिक नगर, भास्कर नगर
● 31 जनवरी: लोकमान्य नगर, इंदिरानगर, सावरकर नगर, श्रीनगर
● 1 फरवरी: राम मारुति रोड, घंटाली, विष्णु नगर, कशिश पार्क
● 2 फरवरी: बालकुम, ब्रह्मांड, रुतु सिटी, राबोडी, कोपरी
● 3 फरवरी: माजिवाडा, मानपाड़ा, ढोकाली, कासारवडवली, आनंदनगर, वाघबील
● 4 से 7 फरवरी: उपरोक्त क्षेत्रों में कटौती का दूसरा चरण
मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक जल भंडारण कर लें और किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन कक्ष से संपर्क करें।
