
● मुंबई
हिंदी-उर्दू साहित्य और सांस्कृतिक सरोकारों को समर्पित प्रतिष्ठित संस्था ‘गुलदान’ के तत्वावधान में हस्तीमल ‘हस्ती’ स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 25 जनवरी को किया जा रहा है। यह भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च भवन, कल्चर सेंटर ऑडिटोरियम, अंधेरी-वेस्ट, मुंबई में शाम 6 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा होंगे। विशेष अतिथि के रूप में संगीतकार कुलदीप सिंह शिरकत करेंगे।
समारोह की अध्यक्षता गुलदान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गुलशन मदान ‘शायर’ करेंगे। हिंदी वरिष्ठ साहित्यकार नंदलाल पाठक एवं सुप्रसिद्ध उर्दू शायर ओबैद आजम आजमी को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य कवियों में दिल्ली से राजेंद्र गौतम, बनारस से अंकिता खत्री नादान एवं स्थानीय कवियों में सर्वश्री अभिलाष अवस्थी, देवमणि पांडेय, अमर त्रिपाठी, अर्चना जौहरी, जीनत एहसान, नवीन चतुर्वेदी, अश्विनी उम्मीद, डॉ वागीश सारस्वत, अर्चना वर्मा सिंह, रीमा राय सिंह और डॉ वासिफ यार उपस्थित होंगे।
सुभाष काबरा एवं नीता बाजपेयी सम्मानित रचनाकारों के सम्मान में वक्तव्य पेश करेंगे।
