
● मुंबई
उत्तर भारतीय एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। बोरीवली पश्चिम स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में पूजन एवं हवन के साथ महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक स्कूल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की आराधना की गई और विद्या व विवेक की कामना की गई।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह परंपरा सन 1962 से निरंतर निभाई जा रही है और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के साथ शिक्षा के प्रति श्रद्धा और अनुशासन का भाव विकसित करना है। आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।
