
मेष राशि
जुलाई मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। करियर में तरक्की और आर्थिक मजबूती संभव है। लंबी यात्रा और प्रॉपर्टी के कामों से बचें। खर्च नियंत्रित रखें और विवादों से दूर रहें।
वृषभ राशि
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ संभव है लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। भाग्य साथ देगा। प्रेम और करियर में अनुकूलता बनी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
व्यापार में लाभ और नौकरी में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निजी रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा शुभ और रुका पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क राशि
भाग्य साथ देगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। दूसरी सप्ताह आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धैर्य और संयम से काम लें।
सिंह राशि
प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। उधार दिया पैसा अटक सकता है। रिश्तों में सावधानी जरूरी है। सोच-समझकर फैसले लें और विवादों से दूर रहें।
कन्या राशि
करियर में सफलता के संकेत हैं, लेकिन बिजनेस में निवेश फिलहाल टालें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, फिर भी निजी जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।
तुला राशि
मनोबल बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। वाणी और यात्रा पर संयम रखें।
वृश्चिक राशि
मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। जल्दबाजी से बचें। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्च और पारिवारिक तनाव से सावधानी बरतें।
धनु राशि
इस माह सावधानी आवश्यक है। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। मतभेद सुलझाएं, खर्च और सेहत पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि
कार्यस्थल पर सफलता और धन लाभ के योग हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। विदेश यात्रा और वाहन खरीद के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि
समस्याओं से राहत मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि और पारिवारिक सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें और लापरवाही से बचें।
मीन राशि
माह चुनौतियों भरा हो सकता है। व्यापार और निवेश में सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। शिक्षा में सफलता संभव है। जल्दबाजी न करें।