● मुंबई
हिंदी कविता और सृजनात्मक संवाद को समर्पित चित्रनगरी संवाद मंच की ओर से रविवार, 1 फरवरी 2026 को एक विशेष साहित्यिक आयोजन ‘इंद्रधनुषी काव्य उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह काव्य-संध्या शाम 5.00 बजे से 7.30 बजे तक गोरेगांव पश्चिम स्थित केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट के मृणालताई हाल में संपन्न होगी।
इस रंगारंग काव्य उत्सव में समकालीन कविता की विविध संवेदनाओं और शैलियों का सजीव रूप सामने आएगा। मंच पर अमिता केड़िया, मंजू शर्मा, प्रभजोत कौर, तबस्सुम, भावना मिश्रा, अवनी कटककर, युशा अब्बास, विराट गुप्ता, अरशद बेग़, आयुष कश्यप, हेमंत शर्मा और बीरेंद्र यादव अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कवियों की यह बहुरंगी उपस्थिति आयोजन को ‘इंद्रधनुषी’ स्वरूप प्रदान करेगी, जहां भाव, विचार और भाषा की अनेक छवियां एक साथ उभरेंगी।
कार्यक्रम का संचालन नीरज यादव करेंगे, जो मंचीय संवाद और काव्य प्रस्तुति को सुसंगठित रूप देंगे। आयोजन की विशेष आकर्षण गायिका रतिका जौहरी की प्रस्तुति होगी, जो संगीत के माध्यम से कविता की अनुभूति को और गहन बनाएगी।
आयोजन स्थल केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, आरे रोड, पहली मंज़िल, मृणालताई हाल, बाटा शोरूम के निकट (एस.वी. रोड), गोरेगांव पश्चिम, मुंबई-400062 है। साहित्य और कला में रुचि रखने वाले सभी नागरिकों को इस काव्य उत्सव में सादर आमंत्रित किया गया है।
