■ आभा बोधिसत्व, रचना शंकर, आभा दवे और पारमिता षड़ंगी अपनी रचनाएँ पाठकों के समक्ष रखेंगी
● मुंबई
चित्रनगरी संवाद मंच की ओर से रविवार, 8 फरवरी 2026 को एक साहित्यिक सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कहानी पाठ और प्रतिष्ठित कवियों का काव्य पाठ प्रस्तुत किया जाएगा।
कहानी पाठ सत्र में आभा बोधिसत्व, रचना शंकर, आभा दवे और पारमिता षड़ंगी अपनी रचनाएँ पाठकों के समक्ष रखेंगी। इसके साथ ही मंच पर लब्ध प्रतिष्ठित कवियों द्वारा काव्य पाठ भी होगा, जो साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
यह आयोजन शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, आरे रोड स्थित मृणालताई हाल (पहली मंज़िल), बाटा शोरूम के निकट, एस.वी. रोड, गोरेगांव पश्चिम, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
चित्रनगरी संवाद मंच की आयोजन समिति ने साहित्य में रुचि रखने वाले सभी पाठकों, लेखकों और श्रोताओं से इस रचनात्मक संध्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया है।
