
● वसई
मुंबई स्थित स्वामीनारायण मंदिर हॉल, वसई (पश्चिम), पालघर में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का वार्षिक महासम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और झारखंड सहित कई राज्यों से समाजबंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज श्री दक्ष प्रजापति, डॉ. रत्नपा कुंभार एवं भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक रहे। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश के गृह एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, यूपी महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति, हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, पालघर सांसद डॉ. हेमंत सवरा, वसई विधायक स्नेहा दुबे, नालासोपारा विधायक राजन नाईक, विक्रम प्रताप सिंह और भाजपा जौनपुर जिला अध्यक्ष अजित प्रजापति शामिल रहे।
सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने एकता, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। समाज की मांगों का ज्ञापन अतिथियों को सौंपा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ए.बी. प्रजापति, डॉ. रमेश प्रजापति, एडवोकेट राजबहादुर प्रजापति, लालचंद प्रजापति, आयोजक सुरेश प्रजापति व शिवशंकर प्रजापति सहित अंजनी कुमार किरोड़ीवाल, महादेव प्रजापति, गोविन्द प्रजापति, सतीश प्रजापति, सुखविंदर सिंह, रागिनी प्रजापति, राकेश कांतिवाल, नागेंद्र प्रजापति, हरेराम प्रजापति, संजय प्रजापति, अजय प्रजापति, अमर प्रजापति, डॉ. संतोष प्रजापति, रामकिशन प्रजापति, रमेश प्रजापति (दिवा), महेंद्र प्रजापति, डॉ. शशिकला प्रजापति, सुजीत प्रजापति, चन्द्रहास प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, विकासचंद प्रजापति, अनिल प्रजापति, विजयलाल प्रजापति, अशोक प्रजापति, रविन्द्र प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, दुर्गेश प्रजापति, संदीप प्रजापति, अक्षय प्रजापति, सुभाष प्रजापति तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नरेंद्र, दिलीप, पंकज, विनोद, दिनेश, नीबूलाल प्रजापति व राजेन्द्र वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों का योगदान रहा।
