
● मुंबई
साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित एक भव्य आयोजन के तहत आगामी 28 फरवरी 2026 को मुंबई में विशाल ओपन माइक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से 101 कवि अपने काव्य पाठ के माध्यम से श्रोताओं को शब्दों के उत्सव से जोड़ेंगे। खास बात यह है कि इस मंच पर सभी भाषाओं के कवियों का स्वागत किया जाएगा।
‘आरके ओपन माइक-उत्सव शब्दों का’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम है मंच एक, भाषा अनेक। संयोजन राष्ट्रीय कवि संगम, मुंबई की अध्यक्ष रीमा राय सिंह कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस साहित्यिक आयोजन का उद्देश्य नवोदित और स्थापित रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कवियों में से 51 उत्कृष्ट रचनाओं का चयन कर उन्हें ‘साहित्य के रंग’ नामक पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा। यह प्रकाशन पूर्णतः निःशुल्क होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक कवि को सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। कवियों के लिए जलपान और भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
इस ओपन माइक में कविता, शायरी और ग़ज़ल की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन साहित्यिक संवाद, भाषा-सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ₹111 का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जो नॉन-रिफंडेबल है। इच्छुक कवि दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं – https://forms.gle/3EPR9qABkF66dF4q9
आयोजकों ने सभी साहित्यप्रेमियों और रचनाकारों से इस आयोजन में भाग लेकर साहित्य के इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
