- नया सप्ताह जीवन में नई संभावनाएँ, चुनौतियाँ और अवसर लेकर आता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके करियर, कारोबार, सेहत, संबंध और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालती है। इस साप्ताहिक राशिफल में जानिए कि आने वाला सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है और किन बातों का ध्यान रखकर आप इसे अपने पक्ष में कर सकते हैं।

● मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले कहीं अधिक शुभ और लाभप्रद सिद्ध होगा। इस दौरान सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे ढंग से पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपने कार्यों को अत्यधिक आत्मविश्वास और जोश के साथ पूरा करेंगे।
● वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है, लेकिन किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी, कारोबार में अनावश्यक जोखिम और नियमों की अनदेखी से बचना आवश्यक होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आर्थिक दृष्टि से कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं और अपेक्षित धन लाभ नहीं होगा, किंतु उत्तरार्ध तक परिस्थितियाँ पूरी तरह आपके अनुकूल हो जाएंगी।
● मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस दौरान “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” की कहावत को सदैव ध्यान में रखना होगा। थोड़ी सी लापरवाही न केवल बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक कष्ट का कारण भी बन सकती है।
● कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य से परिपूर्ण रहेगा। करियर, कारोबार और निजी जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं को सुलझाने में मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय वृद्धि के योग बन रहे हैं।
● सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा या करियर स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं, तो आ रही अड़चनें दूर होंगी। करियर और कारोबार दोनों ही क्षेत्रों में भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह का पूर्वार्ध व्यवसाय के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
● कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जा सकता है। इस दौरान सेहत और संबंधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी। छोटी सी अनदेखी भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
● तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। समय, ऊर्जा और धन के सदुपयोग पर विशेष ध्यान देना होगा। यह सप्ताह खर्चीला सिद्ध हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च होने के योग हैं, जबकि उत्तरार्ध में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के इलाज पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है।
● वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर कार्य करते हैं, तो अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। करियर और कारोबार में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।
● धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने से राहत महसूस होगी। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
● मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और फलदायी रहेगा। किस्मत इस दौरान पूरी तरह आपका साथ देती नजर आएगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं, अथवा परिवार के किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
● कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ रहेगा और कई बड़ी परेशानियों से राहत दिलाने वाला सिद्ध होगा। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
● मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में सेहत और संबंधों से जुड़ी कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती हैं, जबकि उत्तरार्ध में करियर और कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो जाने से मन को सुकून मिलेगा।
