
● मुंबई
श्री राम-जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक स्नेह सम्मेलन रविवार, 8 फरवरी को बोरीवली स्थित आचार्य नरेंद्रदेव विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुंदरकांड के मधुर गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक जनसेवक पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक संजय उपाध्याय के हाथों नवनिर्वाचित नगरसेवकों गणेश खणकर, शिवानंद शेट्टी, संध्या दोशी, तेजस्वी घोसालकर, श्वेता कोरगांवकर एवं रेखा राम यादव का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. हृदय नारायण मिश्रा, भाजपा नेता श्रीकांत पांडेय, डॉ. ब्रजेश पांडेय, सूर्यकांत उपाध्याय, अनिल मिश्र, रमापति उपाध्याय, ब्रह्मदेव सिंह सहित संस्था के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, महामंत्री अमित झा, विनोद तिवारी, सतीश दुबे, रामचंद्र पांडेय, सच्चिदानंद यादव, एडवोकेट अशोक मिश्रा, उमेश तिवारी, जनार्दन दुबे, मुनिराम तिवारी, चंद्रकांत मिश्रा, धीरज शुक्ला, अरविंद मिश्रा, संतोष मिश्रा, प्रदीप मिश्रा और अरविंद तिवारी सहित समाज के अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
