■ ब्रह्मराष्ट्र एकम का राष्ट्रवादी संकल्प

● नागपुर
पावनगांव, करारे नगर नागपुर में ब्रह्मराष्ट्र एकम द्वारा ‘हिन्दू राष्ट्र चौक’ की ऐतिहासिक स्थापना कर करोड़ों सनातनी हिन्दुओं की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त स्वर दिया गया। यह उद्घाटन पूज्य महाराज श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज के कर-कमलों द्वारा उनकी राष्ट्रनिष्ठ सोच, सनातन मूल्यों और अखंड भारत की भावना को समर्पित करते हुए संपन्न हुआ।
इस भव्य अवसर पर हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ब्रह्मराष्ट्र एकम महाराष्ट्र समिति के अध्यक्ष समीर कावळे, सुशांत तिनगुरीया, राजेश खपरे, राजेश सिंह, सत्य प्रकाश मौर्या, संजय मिश्र, राजेश परमार, विजय जी, अरविन्द ठाकुर, आनंद भैरव महंत, दुखहारनी सहित असंख्य सनातनी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

उद्घाटन उपरांत पूज्य महाराज जी के पावन सान्निध्य में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पदयात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जो नागपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर सातनवरी गांव में स्थित 1000 वर्ष अति प्राचीन स्वयंभु पंचमुखी हनुमान मंदिर तक पहुँची। मार्ग में नाचते-गाते, झूमते-गाते कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती, पूजन और स्वागत सत्कार कर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय एवं राष्ट्रमय बना दिया।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र, धर्म और समाज के मंगल के लिए सामूहिक प्रार्थना करते हुए संकल्प लिया कि सनातन संस्कृति की रक्षा, राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
