
● मुंबई
बरखा प्रवीण फाउंडेशन द्वारा श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट एवं हमेशा फाउंडेशन के सहयोग से रविवार 15 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 12:30 तक मेडिकल जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर, 161, भूलेश्वर रोड कालबादेवी में आयोजित होगा। इसमें मुफ्त रक्त जांच सीबीसी एवं क्रिएटिनिन के साथ प्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा रोगों के लक्षणों व उपचार पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया जाएगा।
इसमें डायबिटीज की रोकथाम, डायलिसिस का प्रभाव, अंग प्रत्यारोपण व दवा के रूप में आहार पर चर्चा होगी। श्रीमती बरखा प्रवीण जैन की स्मृति में होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में प्रमुख आयोजक सीए प्रवीण जैन ने बताया कि शिविर में कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉक्टर प्रशांत राजपूत तथा समन्वयक के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीता सालवी उपस्थित रहेंगी। आयोजकों ने द्वारा इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों से लेने की अपील की गई है।
