
● मुंबई
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मॉडल मार्गदर्शन के अनुसार 15 फरवरी से कोकण क्षेत्र में अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। अनुमान है कि पारा 34 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर तक पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिक केएस होसलिकर के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार विदर्भ के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव की प्रक्रिया धीरे-धीरे जारी है और इसी दौरान तापमान में अस्थायी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
