
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को अब तक की सबसे बड़ी और महंगी बॉलीवुड फिल्म बताया जा रहा है। रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) और यश (रावण) जैसे बड़े सितारे इसमें नजर आएंगे।
हाल ही में फिल्म का टीजर आया, जिसमें रणबीर की राम के रूप में झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। खासकर रावण के रोल में यश को देखने के लिए लोग बेसब्र हैं। लेकिन खबर है कि फिल्म के पहले भाग में यश केवल 15 मिनट के लिए नजर आएंगे।
पहला भाग राम, सीता और लक्ष्मण की कथा पर केंद्रित है राम का वनवास, वन में घटनाएं और सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। सीता हरण पर पहले भाग का अंत होगा, जिससे दूसरे भाग को लेकर रोमांच और बढ़ जाएगा।
दूसरे भाग में रावण की भूमिका और यश की स्क्रीन पर मौजूदगी ज्यादा अहम होगी। निर्देशक तिवारी इसे भव्य क्लाइमैक्स और थ्रिलर अंदाज में पेश करने वाले हैं।