
नई दिल्ली।
एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि शारीरिक तनाव, जैसे व्यायाम या नींद की कमी के दौरान, शरीर के विभिन्न अंग आपस में कैसे संवाद करते हैं। यह शोध जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है और इसे पोर्ट्समाउथ व यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने किया है।
शोध में ‘ट्रांसफर एंट्रॉपी’ तकनीक से अंगों के बीच सूचना प्रवाह का मानचित्र तैयार किया गया, जिससे यह समझा गया कि तनाव की स्थिति में कौन से अंग सूचना केंद्र की भूमिका निभाते हैं। उदाहरण के तौर पर व्यायाम के दौरान हृदय न सिर्फ अधिक मेहनत करता है बल्कि अन्य अंगों से सबसे ज्यादा संकेत भी प्राप्त करता है।
शोधकर्ता अलीरेजा मनी के अनुसार शरीर एक साथ कई चीजों पर एकीकृत और बुद्धिमत्तापूर्वक प्रतिक्रिया देता है। इस अध्ययन से सामान्य शरीर क्रियावली के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी, जिससे बीमारियों का प्रारंभिक पहचान संभव हो सकेगा।