● अक्टूबर में होगा इस ग्रह के बिल्कुल करीब

सेंटियागो (चिली)। नासा ने हाल ही में एक तेज गति से यात्रा कर रहे अंतरतारकीय वस्तु को देखा है, जो इस समय सूर्य से लगभग 4.5 एयू (करीब 670 लाख किलोमीटर) की दूरी पर हमारे सौरमंडल में मौजूद है। यह खोज चिली स्थित एटीएलएएस दूरबीन के माध्यम से हुई।
वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि यह वस्तु एक धूमकेतु है, जिसे 3I/एटलास नाम दिया गया है। यह अब तक ज्ञात तीसरी ऐसी वस्तु है जो किसी अन्य तारा-तंत्र से हमारे सौरमंडल में आई है। हालांकि यह पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं बनती।
अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ के वैज्ञानिक पीटर वेरेस के अनुसार यह धूमकेतु कुछ धुंधला प्रतीत होता है और इसके चारों ओर गैस दिखाई दी है। कुछ दूरबीनों ने इसकी एक छोटी पूंछ भी देखी है।
यह धूमकेतु 30 अक्टूबर के आसपास सूर्य के सबसे पास आएगा, जब यह मंगल और पृथ्वी के बीच से करीब 1.4 एयू (लगभग 210 मिलियन किलोमीटर) की दूरी से गुजरेगा।
2017 में ‘ओउमुआमुआ’ और 2019 में ‘21/बोरिसोव’ के बाद 3I/एटलास तीसरी अंतरतारकीय वस्तु है जो वैज्ञानिकों को इसके आकार और संरचना को जानने का अवसर दे रही है। यह दिसंबर की शुरुआत में सूर्य के दूसरी ओर निकलने की संभावना है।