● जापान की शाही मिठास की कहानी

होक्काइडो, जापान।
कभी सुना है कि दो खरबूजों की कीमत एक आलीशान कार से भी ज्यादा हो सकती है? लेकिन जापान में यह हकीकत है। यहां के होक्काइडो प्रांत के मशहूर ‘यूबारी किंग’ खरबूजों की एक जोड़ी 2019 में करीब 45,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 31 लाख रुपये में नीलाम हुई। यह कोई आम फल नहीं बल्कि शाही दर्जे का फल है स्वाद, सौंदर्य और सांस्कृतिक मूल्य का अद्भुत संगम।
यूबारी किंग मेलेन सिर्फ एक फल नहीं बल्कि जापान की परंपरा, परिश्रम और परिपूर्णता की पहचान है। इसका आकार बिल्कुल गोल, छिलका बिना किसी दाग के चिकना और झिलमिलाता और स्वाद इतना मधुर कि जीभ पर घुल जाए। इन्हें जापान में लक्जरी गिफ्ट के रूप में उपहार देना समाज में सम्मान और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
इसकी नीलामी में इतनी ऊंची बोली लगाना केवल दिखावा नहीं बल्कि उस मेहनत का सम्मान है जो किसानों ने इन फलों को उगाने में की। सीमित उत्पादन, विशेष देखभाल और प्राकृतिक वातावरण इन्हें और भी दुर्लभ बना देता है। इन दो खरबूजों की यह कीमत बताती है कि जब खेती में कला और समर्पण जुड़ जाए तो उसका फल भी अनमोल हो जाता है।