
मुंबई।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के जन्मदिन के अवसर पर छात्रों को नोटबुक, छाता व फल वितरित किया गया। मुंबई के साकीनाका स्थित जरीमरी मराठी म्युनिसिपल स्कूल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, मुंबई के कार्याध्यक्ष सिद्दार्थ टी कांबले की प्रमुख उपस्थिति में छात्रों को आवश्यक सामग्री बांटी गई। प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, जिला अध्यक्ष अरशद अमीर, मुंबई महासचिव दीपक पारदीवाला, मुंबई सचिव अनिल देवानंद गलफड़े, प्रशांत बारामती, तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने वार्ड 162 में कार्यक्रम आयोजित किया। संयोजन वार्ड अध्यक्ष संतोष गवली ने किया। इस अवसर पर फरीद सिद्दीकी, सचिन वाकोडे, जयंत सुले, मीरा गायकवाड सहित अन्य लोग उपस्थित थे।