
▪️मुंबई
एस.वी.के.एम. के नरसी मोंजी वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र महाविद्यालय में ‘फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी, जूनियर’ की ओर से 14 अक्टूबर, 2026 को ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शिव दत्त शर्मा ने गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। उप-प्राचार्या डॉ. सी.ए. सविता देसाई की उपस्थिति में तत्सवी नितिन संपत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
सेवानिवृत्त भारतीय रेल कार्मिक सेवा अधिकारी, लेखक, कवि, गजलकार एवं गायक शर्मा को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने गायन, कविता पाठ, कहानी, भाषण और हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। तत्सवी संपत, जहान डी’मेलो और ईशान कुलकर्णी को सर्वश्रेष्ठ तीन प्रस्तुतिकार घोषित किया गया।
कार्यक्रम का समापन ‘फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी, जूनियर’ की सचिव एवं कार्यक्रम संचालिका आश्रिया गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने एस.वी.के.एम. प्रबंधन, प्राचार्य पराग अजगांवकर, उप-प्राचार्या डॉ. सी.ए. सविता देसाई, डॉ. गीता देसाई, कनिष्ठ महाविद्यालय की उप-प्राचार्या भावना मेनन तथा प्रभारी शिक्षिकाओं लेविंडा अल्फांसो और सुमना कांजीलाल के सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया।
