▪️80 भारतीय भाषाओं के कवि होंगे शामिल
- मुंबई। मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित बैंडस्टैंड में 24 और 25 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘कविता मुंबई-26’ का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न भारतीय भाषाओं के 80 प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मराठी कवि अरुण शेवते करेंगे। मुख्य अतिथि राजेंद्र गौतम तथा विशेष अतिथि दिलीप झवेरी और कमर सिद्दीक़ी होंगे। प्रसिद्ध मराठी कवि एवं लेखक महेश दत्तात्रेय लोंढे को ‘ग्रंथाली कविता मुंबई सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

आयोजन में सादिका नवाब सहर, विनोद दास, अनूप सेठी, सुंदर चंद ठाकुर, फरीद खान, हरि मृदुल, संजय भिसे, विभा रानी, असलम हसन, संवेदना रावत, ओबैद आजमी, मुस्तहसन अज़्म, सतीश सोलाकुरंकर, संस्कृति रानी देसाई, शैलजा पाठक, आसिफा कायनात, सुनील ओवाल, देवांग पारिख, विनोद कुमार झा, नवीन चतुर्वेदी, चित्रा देसाई, दिनेश शाकुल, अमित उपमन्यु, संध्या यादव, कल्पना उबाले, सुजाता राउत, मोहन काले, विमल चंद्र पांडेय, संजय कृष्णाजी पाटिल और निर्मोही फड़के सहित अन्य कवि शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारियों में हृदयेश मयंक, हूबनाथ पांडेय, शैलेश सिंह, अभय दोशी, अल्का अग्रवाल सिगतिया, रीता दास राम, हरि प्रसाद राय, अवधेश राय, प्रमोद यादव, राकेश शर्मा, मुख्तार खान और रमन मिश्र की भूमिका है। कार्यक्रम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ग्रंथाली, प्रतिभांगण, बी.जे. रोड, आइडेंटिटी बिल्डिंग, बैंडस्टैंड, बांद्रा पश्चिम में होगा।
