
▪️मुंबई
वडाला पूर्व के नाडकर्णी पार्क में रामलीला उत्सव समिति की ओर से 56वें रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम और श्रीलक्ष्मण की आरती तथा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 23वां गोस्वामी संत तुलसीदासकृत रामचरितमानस पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
समारोह में शिवसेना नेता एवं डॉ. निलेश नारायण राणे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, भाजपा नेता एडवोकेट संजय ठाकुर और मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
धार्मिक विधि-विधान से हुए कार्यक्रम में अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण किया।
रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। समिति पिछले 56 वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। उपस्थित अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना की।
