
- मुंबई। श्री ब्रजमंडल मुंबई के तत्वावधान में गिरगांव चौपाटी पर 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा), डॉ. कीर्ति काले (नई दिल्ली), कुंवर जावेद (कोटा) और हेमंत पांडेय (कानपुर) ने काव्य पाठ से हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

उद्योगपति महेश वंशीधर अग्रवाल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सम्मान समारोह का संचालन संयोजक कानबिहारी अग्रवाल ने किया। संस्था अध्यक्ष अनिल आर. अग्रवाल, मंत्री ओमप्रकाश बी. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप आर. लाड़ीवाल, ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल और रासलीला संयोजक विवेक जी अग्रवाल के समन्वय से आयोजन सफल रहा।

समारोह अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, मुख्य अतिथि अनिल एम. गुप्ता, अमरीशचंद अग्रवाल, राजीव एस. अग्रवाल और लक्ष्मीनारायण अग्रवाल सहित श्यामलाल अग्रवाल, प्रदीप जैन, रानी पांडेय, शशिधर पांडे, चमनलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल और घनश्याम अग्रवाल उपस्थित रहे।
