- मुंबई । राजनीति और मनोरंजन के मेल पर आधारित फिल्मों के बढ़ते चलन के बीच निर्देशक दिनेश दुबे अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर मेयर’ के जरिए दर्शकों के सामने एक दिलचस्प कहानी पेश करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक दिनेश दुबे ने मीडिया तथा अपनी टीम के साथ विशेष बातचीत की।

फिल्म में प्रतिभाशाली कलाकार आशीष सिंह और उर्मिता भोला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक दिनेश दुबे ने बताया कि फिल्म में राजनीति के दांव-पेच और मानवीय संवेदनाओं को एक साथ पिरोया गया है।
उन्होंने कहा कि ‘मिस्टर मेयर’ महज राजनीतिक ड्रामा नहीं, बल्कि एक आम इंसान के संघर्ष, उसकी चुनौतियों और व्यवस्था में बदलाव की कोशिशों को दर्शाने वाली कहानी है। फिल्म की शूटिंग और रिलीज की तारीख से जुड़ी आधिकारिक घोषणाएं जल्द की जाएंगी।
