- मुंबई । श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्रीराम कथा महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से महोत्सव का आयोजन 8 से 17 जनवरी 2027 तक गोराई-3 स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में करने का निर्णय लिया गया।

प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विदुषी सुधा पाण्डेय जी के मुखारविंद से श्रीरामचरित का वर्णन किया जाएगा।
बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष शंभुनाथ मिश्रा, महामंत्री अमित अमरकांत झा, राम यादव, संतोष दुबे, धीरज शुक्ला, चंद्रकांत मिश्रा, उमेश तिवारी, सच्चिदानंद यादव और सतीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
