- मुंबई में 18 दिसंबर से होगा तीन दिवसीय आयोजन

- मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को अपने सरकारी आवास वर्षा में वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस-2026 के लोगो का अनावरण किया। यह कार्यक्रम आगामी आयोजन की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस-2026 के पदाधिकारी उपस्थित थे। वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों, संस्थाओं और विचारकों को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास किया जाता है। इसका उद्देश्य आपसी संवाद, संगठन, सहयोग और विभिन्न क्षेत्रों में समाज के योगदान को प्रोत्साहित करना है।
आयोजकों के अनुसार, मुंबई में 18, 19 और 20 दिसंबर 2026 को तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और संस्थाओं की भागीदारी रहने की उम्मीद है।
