● अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संग लायन्स क्लब ऑफ पनवेल का आयोजन

पनवेल।
सावन आते ही त्योहारों की बरसात के बीच भारतवासियों में उमंग और उत्साह की लहर दौड़ जाती है। इसी लहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और लायन्स क्लब ऑफ पनवेल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों तथा खेलों के साथ श्री बालाजी व पंचमुखी मारूति देवस्थान ट्रस्ट के बालाजी मंदिर, पनवेल में गोकुल अष्टमी और दही-हंडी उत्सव के अवसर पर सावन के झूले और कजरी गीत का आयोजन किया।

आयोजन की शुरुआत श्री व्यंकटेश बालाजी भगवान को पुष्पहार अर्पित कर और प्रसाद का भोग लगाकर हुई। तत्पश्चात श्री कृष्ण दरबार में बालकृष्ण को झूला झुलाया गया तथा श्रीराम दरबार में “जय श्रीराम” के उद्घोष के बीच अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेकर मुख्य कार्यक्रम आरंभ किया गया। विशेषकर महिलाओं ने सावन के झूले पर गीत गाते हुए, सजाए हुए झूलों की झलकियों का आनंद लेते हुए और विभिन्न पारंपरिक खेलों में भाग लेते हुए उल्लास व्यक्त किया।

यह आयोजन ला. मंगला ठाकुर (उपाध्यक्षा, लायन्स क्लब ऑफ पनवेल एवं महिला विभागाध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, कोकण विभाग) और ला. प्रतिमा चौहान (सदस्या, लायन्स क्लब ऑफ पनवेल एवं महिला सचिव, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, कोकण विभाग) ने, ला. सुरभि पेंडसे (अध्यक्षा, लायन्स क्लब ऑफ पनवेल) की अध्यक्षता में किया। साथ ही संगीता मनोजसिंह परदेशी (प्रदेश संगठन मंत्री, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महाराष्ट्र प्रदेश एवं सदस्या, इनरव्हील क्लब न्यू पनवेल), मैत्री बचत गट–पनवेल की उपाध्यक्षा ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

पूर्व नगरसेविका सारिका अतुल भगत और डॉ. सुरेखा विलास मोहोकर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर ला. शोभा गिल्डा, ला. एस. जी. चव्हाण, ला. अल्का चव्हाण, ला. नूतन धोत्रे, ला. विनोद सिंह चौहान (राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा), अंजली परदेशी (अध्यक्षा, इनरव्हील क्लब न्यू पनवेल), शीतल भूपेंद्रसिंह ठाकुर (राष्ट्रीय अध्यक्षा, विशाल हिंदू सेना संगठन), सौ. मनिषा संग्राम सिंह परदेशी (अध्यक्षा, मैत्री बचत गट), रंजना दालवाले, सौ. वर्षा दालवाले, सुनीता परदेशी, आभा सिंह, सुनीता सिंह चौहान, हुमा ठाकुर, ला. कब गीत ठाकुर, ला. कब कौशल ठाकुर आदि उपस्थित रहे और झूले के झोंकों के साथ अल्पाहार का आनंद लिया।