
रवीन्द्र मिश्रा@मुंबई
मैथिल सेवा संस्था का 32वां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दहिसर-पूर्व स्थित राजश्री बैंक्वेट हॉल में धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।
संस्था के उपाध्यक्ष सचिन झा के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का यह वार्षिक आयोजन प्रवीण झा के नेतृत्व में संपन्न होता है, जिसमें समाज से जुड़े सैकड़ों लोग इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
16 और 17 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह और 56 भोग दर्शन जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन हुए।
इस अवसर पर कामगार नेता अभिजीत राणे, स्थानीय विधायक मनीषा चौधरी, डॉ. मनोज झा, ललित झा, शंकर झा, वी. एन. झा, गौरीकांत झा और मनोरमा झा सहित सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में संस्था की ओर से सभी कृष्ण भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया।