
रवीन्द्र मिश्रा@मुंबई
विलेपार्ले (पश्चिम) स्थित उल्ला मार्केट के पास स्थापित साई बाबा मंदिर में प्रत्येक गुरुवार को साई भंडारे का आयोजन किया जाता है।
आयोजक मंडल के सदस्य मधु कुमार राठी ने बताया कि यह भंडारा पिछले 4-5 वर्षों से निरंतर चल रहा है। साई बाबा का यह भंडारा प्रातः 9:30 बजे आरंभ होता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महाप्रसाद का लाभ उठाते हैं।
इस भंडारे में टीम सदस्य प्रमोद रावल, अशोक जैन, हरीश श्राफ, राजकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अखिलेश पांडेय, गोवर्धन रमानी, मंगला शिंदे, दीपा शर्मा, महेंद्र कुमार बहल, रजत व अनुष्का टंडन सहित सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।