
कल्याण।
कल्याण भारत स्काउट गाइड संस्था के चुनाव में संस्था के अध्यक्ष पद पर डॉ. विजय पंडित निर्विरोध निर्वाचित हुए। ज्ञातव्य है कि इस संस्था से कल्याण के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 14 हज़ार विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।
संस्था के कार्याध्यक्ष पद पर श्री सपकाले भारी मतों से विजयी हुए। चुनी हुई कार्यकारिणी समिति शीघ्र ही शेष पदों का मनोनयन करेगी। यह जानकारी संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विजय पंडित ने दी।
पिछले एक दशक से डॉ. विजय पंडित इस संस्था के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं।