
मुंबई।
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर 13 सितंबर को संस्था द्वारा अंधेरी-पूर्व स्थित जेबी नगर के सूर्या हॉल में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार पवन तिवारी, साहित्यकार संतोष पांडेय और कृपाशंकर मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विविध विधाओं की कविताओं का पाठ किया गया। “एक शाम जीवन आधार के नाम” शीर्षक से आयोजित इस कवि सम्मेलन में अनेक जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। पूर्व गवर्नर लायंस क्लब मुंबई सुरेन्द्र नाथ वूकाडला अपनी पत्नी के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के संरक्षक राजाभाई नायडू, संस्थापक-अध्यक्ष अजय तिवारी, कार्याध्यक्ष श्रीमती अंजली सिंह, कार्यक्रम प्रमुख सोमेन बनर्जी, राज उपाध्याय, गणेश जाधव, उमाशंकर पांडेय और विनोद मौर्या भी उपस्थित थे। पल्लवी रानी, रामस्वरूप साहू, ताबिश रामपुरी, हास्य कवि हंगामा आजमी आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।
इसके अतिरिक्त पत्रकार एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष तोषेश शुक्ला, जन प्रहार फाउंडेशन के अध्यक्ष रविकांत शुक्ला, साहित्यकार डॉ. नीलिमा पाण्डेय, समाजसेवक रमेश चौबे, विजय सिंह और दिनेश प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
